पथ के साथी

Monday, October 7, 2013

सदा वत्सला

डॉ.ज्योत्स्ना शर्मा 

1
सदा वत्सला 
नव रूप धरा माँ 
करूँ वंदना !
2
माँ शैलपुत्री 
अचला,स्कंदमाता
स्नेह -सरिता !
3
ब्रह्मचारिणी 
सदैव ब्रह्मलीना
तपस्विनी माँ !
4
चंद्रघंटा माँ 
दशभुजा ,सुखदा 
शुभं शीतला !
5
सृजनरूपा 
ऊर्जामयी भासिता 
माँ कूष्मांडा !
6
श्वेताम्बरा माँ 
महागौरी शुचिता
विद्यादायिनी !
7
वर अभया 
करे कमल,असि
कात्यायनी माँ !
8
श्यामलवर्णी
तमस -विनाशिनी 
कालरात्री माँ !
सिद्धिदात्री माँ 
कौशल -प्रदायिनी 
कर्म- साधिका  !

-0-

8 comments:

  1. Navratri parv ke ekdam anukool Maa ki prarthana karte huey bhaktimay Haiku .... Maa sabka kalyan karen, sabko is pavan parv ki dheron shubhkamnayen.

    ReplyDelete
  2. ma ke namo ke sath prarthna mayi sunder haiku
    badhai
    rachana

    ReplyDelete
  3. ma durga ke pavan chararon me.n shat -shat naman karate hue apako hardik shubh kamanaye.n.
    pushpa mehra.

    ReplyDelete
  4. बिलकुल सामयिक और खूबसूरत हाइकू के लिए बधाई...|

    प्रियंका

    ReplyDelete
  5. शक्तिशाली , उर्जावान देवी माँ जगदम्बे पर सुंदर हाइकु

    बधाई .

    ReplyDelete
  6. दुर्गा पूजा के अवसर पर सुन्दर हाइकु, बधाई ज्योत्स्ना जी.

    ReplyDelete
  7. manukavya, Rachana ji ,Pushpa mehra ji ,priyanka ji ,Manju Gupta ji एवं डॉ. जेन्नी जी ...हृदय से आभार आप सभी का ..माँ जगदम्बे की दया सब पर सदा बरसे यही कामना है ...

    सादर
    ज्योत्स्ना शर्मा

    ReplyDelete
  8. सुन्दर हाइकू, नवरात्रि की शुभकामनायें

    ReplyDelete